{"_id":"6a9f1024013e6d84a705cde1","slug":"jaunpurs-nigam-yadav-becomes-dangal-champion-amethi-news-c-96-1-ame1027-175105-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जौनपुर के निगम यादव बने दंगल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जौनपुर के निगम यादव बने दंगल चैंपियन
Tue, 08 Sep 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
.भादर के दहियांवा की दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। स्रोत-आयोजक
भादर। दहियांवा गांव के चिकनिया मैदान में रविवार को हुए दंगल के फाइनल में जौनपुर के निगम यादव ने प्रयागराज के मोहम्मद रहबर को धोबी पछाड़ दांव से चित कर दिया। इसके साथ ही निगम ने दंगल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।
विजेता निगम यादव को आयोजकों ने 11 हजार रुपये और गदा देकर सम्मानित किया। उपविजेता मोहम्मद रहबर को पांच हजार रुपये की नकद राशि दी गई। दंगल में दिल्ली और हरियाणा के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर और रायबरेली के पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 102 पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया।
देर रात तक चले मुकाबलों में पहलवानों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। राष्ट्रीय कोच यशवंत सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि संतोष सिंह ने विजेता पहलवानों को शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संयोजक अंजनी सिंह, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, अशोक सिंह हिटलर, लाल माधव सिंह, कौशलेंद्र सिंह, संतोष यादव, सुभाष गुप्ता आदि मौजूद रहे।