{"_id":"6a9f110ae7977ae9c405818b","slug":"amethi-police-won-three-medals-in-shooting-amethi-news-c-96-1-ame1002-175164-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निशानेबाजी में अमेठी पुलिस ने जीते तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निशानेबाजी में अमेठी पुलिस ने जीते तीन पदक
Tue, 08 Sep 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में विजेता प्रमाणपत्र के साथ आरक्षी। स्रोत : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में आयोजित विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं में अमेठी पुलिस के खिलाड़ियों ने तीन पदक और 20 प्रशस्ति पत्र हासिल किए। खिलाड़ियों ने दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में 25 से 27 जुलाई तक अंतरजनपदीय लखनऊ जोन शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता और 18 से 24 अगस्त तक 51वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता के तहत शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता हुई। इसमें अमेठी पुलिस के मुख्य आरक्षी जोखई प्रसाद यादव, मुख्य आरक्षी ओपी राम राणा और आरक्षी सौरभ कुमार ने 15, 25, 40 और 50 गज के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल और 300 मीटर राइफल स्पर्धा में प्रतिभाग किया।
मुख्य आरक्षी जोखई प्रसाद यादव ने राइफल, रिवाॅल्वर, पिस्टल शूटिंग और एलार्म एफीशिएंसी रेस की टीम व व्यक्तिगत स्पर्धाओं में एक रजत और एक कांस्य पदक समेत 12 प्रशस्ति पत्र हासिल किए। मुख्य आरक्षी ओपी राम राणा ने सात प्रशस्ति पत्र प्राप्त किए। आरक्षी सौरभ कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक और एक प्रशस्ति पत्र जीता।
विज्ञापन
एमपी-5 निशानेबाजी में जोखई प्रसाद यादव के सर्वश्रेष्ठ लक्ष्यभेदक प्रदर्शन पर उन्हें शील्ड भी मिली। सोमवार को एसपी सरवणन टी ने कैंप कार्यालय में खिलाड़ियों को उपलब्धियों पर बधाई दी।