फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Wedding procession arrived without groom, marriage broken, groom and uncle taken hostage

Amethi News: बगैर दूल्हा आई बरात, टूटी शादी, वर और चाचा को बनाया बंधक

Wed, 04 Dec 2024 12:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 04 Dec 2024 12:31 PM IST
विज्ञापन
Wedding procession arrived without groom, marriage broken, groom and uncle taken hostage
बाजारशुकुल थानाक्षेत्र के पूरे खुदाबंद रस्तामऊ में वैवाहिक कार्यक्रम स्थगित होने के बाद वाहन पर
बाजारशुकुल (अमेठी)। शादी की तैयारियों के बीच बरात का इंतजार हो रहा था लेकिन इसी बीच दूल्हे के गायब होने की सूचना मिली। पुलिस के दबाव में देर रात दूल्हे संग बरात पहुंची, तब कन्या पक्ष ने शादी से इंकार करते हुए दूल्हे व उसके चाचा को बंधक बना लिया। किसी तरह दोनों पक्षों में वैवाहिक आयोजन में खर्च राशि वापस करने की बात पर समझौता हुआ।
विज्ञापन



पूरे खुदाबंद मजरे रस्तामऊ गांव निवासी लाल बहादुर यादव की पुत्री की शादी उसरहा मीरमऊ थाना बाबा बाजार जिला अयोध्या निसासी राम आधार यादव के पुत्र के साथ तय थी। सोमवार को बरात की तैयारियां चल रही थी। धूमधाम से बैंडबाजे संग बिना दूल्हे के ही बरात पहुंच गई। काफी देर तक दूल्हे की प्रतीक्षा हुई। देर होने पर वर पक्ष के लोगों से संपर्क किया गया, तो पता चला कि दूल्हे का पता नहीं है। इसी बीच पुलिस ने दूल्हे को पारा गांव से खोज निकाला, लेकिन वह शादी करने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन



जानकारी मिलने पर लड़की पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। पुलिस का दबाव पड़ा तो दूल्हा बरात लेकर मंडप पहुंचा। वैवाहिक कार्यक्रम शुरू होता, इसके पहले लड़की पक्ष के लोगों ने विवाह करने से इंकार कर दिया। लकड़ी पक्ष के लोगों ने दूल्हे व उसके चाचा कृष्णचंद को बंधक बना लिया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच समझौते की कोशिश रात भर चली, लेकिन बात नहीं बनी। लड़की पक्ष के लोग वैवाहिक आयोजन में खर्च हुए रुपये देने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि रुपये नहीं मिलने तक दूल्हा व उसके चाचा को जाने नहीं देंगे। इस पर दूल्हे के भाई हरीराम ने रुपये की व्यवस्था की। इस संबंध में प्रभारी एसओ रामजी सिंह ने बताया कि बंधक नहीं बनाया गया है। सिर्फ दूल्हे व उसके चाचा को रोक रखा है। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed