फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Waterlogging affects business

Amethi News: जलभराव होने से कारोबार पर पड़ता है असर

Fri, 08 Aug 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 08 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging affects business
 अमेठी के रामलीला मैदान ​स्थित दुकानों के सामने व सड़क पर भरा पानी। -संवाद
अमेठी सिटी। बारिश के कारण शहरी क्षेत्र व कस्बों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी के साथ कारोबार प्रभावित हो रहा है। कारोबारियों ने इससे होने वाले नुकसान का जिक्र करते हुए निजात के लिए उचित जलनिकासी की व्यवस्था कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय स्थित गौरीगंज नगर पालिका के प्रमुख बाजार चौक, जीजीआईसी मार्ग, वार्ड नंबर 16, 18, सैठा रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर जलभराव की स्थिति हो जाती है। इसके अलावा जगदीशपुर-गौरीगंज मार्ग स्थित माधोपुर के पास प्रमुख मार्ग पर दुकानों के सामने जलभराव होता है। नगर पंचायत अमेठी में कोतवाली, तहसील, जूनियर हाईस्कूल परिसर, रामलीला मैदान, ककवा मार्ग, पुरानी सब्जी मंडी, सगरा स्थित सब्जी मंडी, तोपखाना मोहल्ला, चाणक्यपुरी मोहल्ला सहित अन्य स्थानों पर जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन



इसके अलावा मुसाफिरखाना, जायस, जगदीशपुर, कमरौली आदि कस्बों में जलभराव के कारण व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी नेता हरिशंकर जायसवाल, महेश सोनी, व्यापारी हिमांशु अग्रवाल, सोनू कसौधन, गिरीश कसौधन आदि ने बताया कि बारिश होने से मार्गों व दुकानों के सामने जलभराव होने व्यापार पर असर पड़ता है। छोटे व्यापारियों का सबसे अधिक नुकसान होता है। एक तो बारिश में वैसे भी ग्राहक कम आते हैं। दुकानों के सामने जलभराव होने से ग्राहक नहीं आते हैं। ऐसे में नाम मात्र की बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ये होनी चाहिए व्यवस्थाएं
व्यापारियों ने कहा कि शहर व कस्बों में बनी नावी व नालों को प्रमुख नाले से जोड़ते हुए किसी ड्रेन में मिलाया जाए। इसके साथ ही बारिश के पूर्व नियमित नालों की सफाई करा दी जाए तो जलभराव से निजात मिल सकेगी। इसके अलावा जहां नाला नाली निर्माण नहीं हुआ है उसका प्रस्ताव कर निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed