{"_id":"64875ff4bbf88a5969080647","slug":"waiting-for-saket-link-express-to-run-is-not-ending-amethi-news-c-96-1-ame1002-421-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नहीं खत्म हो रहा साकेत लिंक एक्सप्रेस चलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नहीं खत्म हो रहा साकेत लिंक एक्सप्रेस चलने का इंतजार
Mon, 12 Jun 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले से मुंबई के लिए संचालित एक ट्रेन का परिचालन बहाल करना रेलवे भूल गया है। कोविड संक्रमण से पहले रायबरेली-लोक मान्य तिलक के बीच पांच डिब्बों की संचालित ट्रेन से लोगों को मुंबई की यात्रा करते थे। ऐसे में परदेसियोंं की लोक प्रिय ट्रेन का संचालन बहाल नहीं होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
रायबरेली-प्रतापगढ़-प्रयागराज-मुंबई के रेल ट्रेक पर पांच डिब्बों की साकेत लिंक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होता था। सप्ताह में गुरुवार व रविवार को रायबरेली से रवाना होकर अगले दिन मुंबई पहुंची तो बुधवार व शनिवार को रवाना होकर बृहस्पतिवार व रविवार अलसुबह अमेठी व गौरीगंज में ठहराव के साथ रायबरेली जाती थी। ट्रेन से बड़ी संख्या में जिले के परेदसी आरक्षित व साधारण टिकट पर सुगमता से मुंबई की यात्रा करते थे।
20 मार्च 2020 को कोविड संक्रमण बढ़ने के बाद रेल विभाग ट्रैक की सभी ट्रेन निरस्त कर दी। संक्रमण कम हुआ तो धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन बहाल हो गया। लेकिन आज तक साकेत लिंक एक्सप्रेस का परिचालन बहाल नहीं हो सका। ऐसे में जिले के लोगों को मिल रही एक विशेष सुविधा समाप्त हो गई। ऐसा नहीं कि ट्रेन बंद होने से विभाग की आय में भी कमी आई है। वर्तमान में सिर्फ प्रतापगढ़ से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ही यात्रा कर रहे है। स्थानीय लोगों ने रेलवे से बंद चल रही साकेत लिंक एक्सप्रेस का संचालन बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
उच्चाधिकारी स्तर से होता है निर्णय
ट्रेन परिचालन संबंधी निर्णय उच्चाधिकारी स्तर से होता है। मुंबई की जिले से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतापगढ़-लोकमान्य तिलक उद्योग नगरी एक्सप्रेस संचालित हो रही है। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो यह विभाग की प्राथमिकता में शामिल है। आवश्यकता पड़ने व यात्रियों की डिमांड पर स्पेशल ट्रेन का समय-समय पर संचालन किया जाता है।
प्रवीण सिंह, स्टेशन मास्टर