{"_id":"66e751e8ea495c46b30ae9b4","slug":"villagers-took-charge-stood-on-guard-amethi-news-c-96-1-ame1008-125669-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, पहरे पर डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, पहरे पर डटे
Mon, 16 Sep 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
जंगली जानवरों से बचने के लिए पहरा देते ग्रामीण
अमेठी सिटी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में शनिवार की भोर जंगली जानवर के हमले में महिला समेत दो लोग घायल हो गए थे। घायल महिला लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल से इलाज के बाद घर पहुंच गई है। रविवार को गांव में इस घटना को लेकर चर्चाएं होती रहीं। लोग समूह बनाकर जंगल झाड़ियों के पास जंगली जानवर को खोजने के लिए काम्बिंग कर रहे हैं। इधर, वन विभाग की टीम भी गांव पहुंचकर खोजबीन की और ग्रामीणों व पीड़ित परिजनों से जानकारी ली।
कोतवाली अमेठी के गांव कालू का पुरवा निवासी गिरजा शंकर तिवारी की पत्नी आरती तिवारी और पूरे आसरे तिवारी गांव निवासी अखिलेश शुक्ल जंगली जानवर के हमले में घायल हुए थे। अखिलेश का जिला अस्पताल में इलाज हुआ था। गंभीर रूप से घायल आरती को लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में इलाज कराया गया था। रविवार को दोनों पीड़ित को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ दिखाई पड़ी।
सशंकित ग्रामीण रविवार को कालू का पुरवा, पूरे जगन्नाथ आदि गांव के आसपास स्थित जंगल व झाड़ियों में समूह बनाकर जंगली जानवर को खोजते नजर आए। इस घटना के बाद से लोग अपने बच्चों को अकेले बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
विज्ञापन
जख्मी महिला के बेटे राज ने बताया कि चिकित्सकों का कहना है कि किसी हिंसक जंगली जानवर के दांतों के निशान हैं। इलाज महंगा और लंबा चलेगा। दूसरे दिन वन विभाग की टीम दोपहर बाद गांव पहुंची। ग्रामीणों से वन विभाग जंगली जानवर के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों के साथ जंगल व झाड़ियों में जंगली जानवर की तलाश की।
बोले ग्रामीण, पकड़ा जाना चाहिए जंगली जानवर
ग्रामीण राम मूर्ति शुक्ल ने कहा कि हिंसक जंगली जानवर के डर से ग्रामीण समूह में निकल रहे हैं। बच्चों को बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है। जंगली जानवर से भय का माहौल है, जो अभी तक पकड़ा नहीं गया है। दिनेश कुमार तिवारी ने कहा कि जंगली जानवर के चलते लोगों में डर माहौल है। वन विभाग की टीम आई, लेकिन हमला करने वाले जानवर के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। गंगा प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि कोई हिंसक बड़ा जंगली जानवर है, जिसने हमला किया। ग्रामीण स्वयं भी जंगली जानवर को खोज रहे हैं। पीड़िता के बेटे राज तिवारी ने चिकित्सकों के अनुसार किसी बड़े जंगली जानवर ने काटा है।
टीम ने ग्रामीणों से कहा, पूरी सावधानी बरतें
फारेस्टर बीके श्रीवास्तव के साथ वन विभाग की टीम रविवार दोपहर बाद गांव पहुंची और ग्रामीणों के साथ जंगल क्षेत्र में छानबीन की। इसके साथ ही ग्रामीणों से जानकारी ली। बीके श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि पूरी सावधानी बरतें। रात में सतर्क रहें। सभी लोग रात में घर के अंदर सोएं। जानवर को किसी ने देखा नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों से जानवर दिखने पर फोटो लेने की बात कही।