{"_id":"63640afeaa771d29aa06016b","slug":"very-soon-vehicle-runs-on-10-damaged-roads-makeover-starts-amethi-news-lko6554876176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस खस्ताहाल सड़कों पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस खस्ताहाल सड़कों पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन
बाजार शुकुल : ठीक कराई जा रही जर्जर सड़क। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार शुकुल (अमेठी)। क्षेत्र की 10 क्षतिग्रस्त सड़कों पर वाहन जल्दी ही फर्राटा भर सकेंगे। यह सड़कें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान भारी वाहनों के संचालन तथा मिट्टी ढुलाई में लगे डंफरों की वजह से खराब हुई थीं। नियम होने के बावजूद एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाली संस्था इन्हें नहीं बनवा रही थी। लंबे समय बाद कार्यदायी संस्था ने क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया है।
लखनऊ से गाजीपुर तक जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण अखिलेश सरकार में शुरू हुआ था। यूपीडा की देखरेख में इस एक्सप्रेस वे का निर्माण गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड ने किया था। यह एक्सप्रेसवे बाजार शुकुल व जगदीशपुर के कई गांवों से होकर गुजरता है। एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान क्षेत्र की कई सड़कों से होकर एक्सप्रेसवे में प्रयुक्त सामग्री की ढुलाई हुई। दिन रात डंफरों से मिट्टी की ढुलाई होने से सड़कों पर कई फिट गहरे गड्ढे हो गए।
कई सड़कें इस कदर खराब हो गईं कि उन पर वाहन तो दूर पैदल तक चल पाना मुश्किल हो गया। लोगों को लग रहा था कि एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद इन सड़कों के भी दिन बहुरेंगे, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे शुरू होने के साल भर बाद भी सड़कों के क्षतिग्रस्त पड़े रहने से लोगों को उम्मीद टूटती नजर आई। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्माण से शासन की ओर से जो शर्तें जोड़ी गई थीं, उनमें यह भी शर्त थी कि एक्सप्रेस वे निर्माण की वजह से जो सड़कें खराब होंगी, उनका निर्माण अनिवार्य रूप से कार्यदायी संस्था को ही कराना होगा।
विज्ञापन
लंबे समय तक सड़कें ठीक नहीं कराई गईं तो लोगों ने इसकी शिकायत जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी से की। विधायक ने पूरे मामले की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से की। सीएम से शिकायत के बाद अफसरों की नींद टूटी और कार्यदायी संस्था ने मार्गों के निर्माण का काम शुरू कर दिया है।
सड़क बनने से अयोध्या व बाराबंकी जनपदों की सीमा से सटे अमेठी के लोगों को भी आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। व्यवसायियों का व्यापार बढ़ेगा। निर्माण कार्य शुरू होने से प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश मिश्र, डॉ. श्रीकांत शुक्ल, समर बहादुर सिंह, रवींद्र सिंह, जगदीश पाल, राजेश मिश्र, राजेश चौहान, देवी दयाल शर्मा ने क्षेत्रीय विधायक को धन्यवाद दिया है।