फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Vendors and workers staged a protest.

Amethi News: वेंडरों और श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 21 Aug 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 21 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Vendors and workers staged a protest.
 गौरीगंज स्थित वेलस्पन कंपनी कार्यालय गेट पर प्रदर्शन करते नाराज वेंडर व श्रमिक। संवाद
अमेठी सिटी। जल जीवन मिशन में काम का भुगतान अटकने से नाराज वेंडरों और श्रमिकों ने बृहस्पतिवार को गौरीगंज के जीजीआईसी रोड स्थित वेलस्पन कंपनी के गेट पर प्रदर्शन किया। उत्कर्ष मिश्रा और प्रणव मिश्रा ने आरोप लगाया कि काम पूरा कराने के बाद भी वेंडरों और श्रमिकों का भुगतान लंबित है। उन्होंने बकाया रकम जल्द दिलाने की मांग की।
विज्ञापन



उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पाइपलाइन बिछाने, सामग्री की आपूर्ति और अन्य कार्यों में वेंडरों ने लंबे समय से सेवाएं दी हैं। कई काम पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद कई वेंडरों के बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। इससे सामग्री आपूर्तिकर्ताओं और श्रमिकों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। कहा कि पाइप, फिटिंग और अन्य सामग्री खरीदने के साथ श्रमिकों की मजदूरी का खर्च पहले ही वहन किया जा चुका है। भुगतान अटकने से कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


वेंडरों ने कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों से बकाया बिलों की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया गया। मौके पर कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों ने लोगों से बातचीत की। उनकी समस्याएं सुनीं और भुगतान संबंधी प्रक्रिया की जानकारी देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed