{"_id":"65a39ec3c1d76c2e0e0d4fe5","slug":"vehicles-were-seen-crawling-on-the-road-due-to-dense-fog-amethi-news-c-96-1-ame1002-12028-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लाभार्थियों के खुलवाएं खाते, आधार से कराएं लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लाभार्थियों के खुलवाएं खाते, आधार से कराएं लिंक
Sun, 14 Jan 2024 02:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:13 PM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को मुसाफिरखाना के पलिया चंदापुर में आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर कैंप लगाकर लाभार्थियों के खाते खुलवाने को कहा। पलिया चंदापुर में शनिवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में नोडल अधिकारी संयुक्त सचिव महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार डॉ प्रीतम बी यशवंत ने लोगों को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई। संयुक्त सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत अभियान, किसान सम्मान निधि, दिव्यांगजन पेंशन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व प्रशस्ति पत्र वितरित किया।
लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत योजना लाभ के बारे में अपने-अपने अनुभवों को बताया। एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड किया गया संदेश जनसामान्य को दिखाया गया।
संयुक्त सचिव ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत माताओं को पहला बच्चा होने पर सरकार की ओर से पांच हजार रुपये की धनराशि देने का प्राविधान है। कहा कि बहुत सारे ऐसे लाभार्थी जिनका बैंक में खाता खुला नहीं होने के कारण तथा आधार कार्ड खाते से लिंक नहीं होने के कारण उक्त लाभ से वंचित रह जाते हैं, ऐसे लाभार्थियों का कैंप लगाकर खाता खुलवाएं तथा आधार को खाते से लिंक कराएं। डीडीओ तेजभान सिंह, एसडीएम सविता यादव, डीपीओ संतोष श्रीवास्तव समेत अफसर व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।