फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Valmiki Jayanti was celebrated ceremoniously

जिले में समारोह पूर्वक मनाई गई बाल्मीकि जंयती

Sat, 31 Oct 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Valmiki Jayanti was celebrated ceremoniously
अमेठी। जिले में शनिवार को महर्षि बाल्मीकि की जयंती पर धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल व इंदिरा गांधी को याद किया गया। सरकारी कार्यालयों में शपथ ग्रहण के साथ अफसरों व कर्मियों ने धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री की शहादत याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया तो भाजपाइयों ने लौह पुरुष के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

आदि कवि महर्षि बाल्मीकि व देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 36वें शहादत दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शनिवार को गौरीगंज के गढ़ामाफी धाम, मुसाफिरखाना के रामजानकी मंदिर, हनुमानगढ़ी, अमेठी देवी पाटन समेत जिले के प्रमुख मंदिरों पर नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान के साथ महर्षि बाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई।
कलेक्ट्रेट में एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, विकास भवन में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे व एसपी कार्यालय में एसपी दिनेश सिंह ने तो सभी थानों में प्रभारियों व परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्यों ने कर्मियों को ईमानदारी के साथ कार्य करने व राष्ट्र की अखंडता कायम रखने में सहयोग करने की शपथ दिलाई।
अमेठी जीजीआईसी में प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली गुप्ता की अगुवाई में निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर मेधावी रुचि तिवारी, आकांक्षा मिश्र व नंदिनी समेत सभी प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में तो जामो में ब्लॉक अध्यक्ष राजकरन त्रिपाठी, मुसाफिरखाना में संजय गुप्ता की अगुवाई में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी शहादत याद करते हुए लोगों को मदद करने का संकल्प लिया।

इसके अलावा भाजपाई ने पार्टी कार्यालय के साथ विभिन्न स्थानों पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए देश की अखंडता व एकता की शपथ लेते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालकर पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed