फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uproar in SDM court during recording of statement of teenager

Amethi News: एसडीएम कोर्ट में किशोरी के बयान दर्ज के समय हंगामा

Sun, 25 Jan 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 25 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Uproar in SDM court during recording of statement of teenager
तिलोई। जायस पुलिस की ओर से शनिवार को लापता किशोरी का पता लगाने के बाद उसे उपजिलाधिकारी न्यायालय में बयान दर्ज कराने ले जाने पर अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरु किया। आरोप है कि मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के बावजूद किशोरी को बयान के लिए ले जाने से पहले उसके घरवालों को सूचना नहीं दी। यह जानकारी मिलते ही तहसील परिसर में अधिवक्ताओं में नाराजगी फैल गई और कुछ ही देर में अफरातफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन



जायस के एक गांव की किशोरी 26 दिसंबर से लापता थी। पुलिस ने उसे तलाश करने के बाद उसके बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की। जब यह जानकारी सामने आई कि मामला दो समुदाय से जुड़ा है तो अधिवक्ता भड़क गए। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने का आरोप लगाया। विरोध बढ़ने पर कुछ अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। यह देख आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन



अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने कहा कि यह प्रकरण लव जेहाद से जुड़ा है और पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही थी। तहसील प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आश्वासन पर अधिवक्ता शांत हुए। थाना प्रभारी जायस अमरेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर निगोहा निवासी फैज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। घटना के समय एबी सिंह, रण विजय सिंह, अरविंद शुक्ला, पंकज अवस्थी, विवेक पांडेय, अंशुमान बाजपेई, श्याम मूर्ति यादव, अरविंद पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed