फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two killed, one injured in car collision

Amethi News: कार की टक्कर से दो की मौत, एक घायल

Mon, 15 Jan 2024 07:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 15 Jan 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured in car collision
मुसा​फिरखाना से गुजरने वाले हाईवे के पास दुर्घटना के बाद खड्ड में पलटी कार।-संवाद
हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम से भिड़ी कार, मरने वालों में डीसीएम का चालक भी शामिल
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमुवारी के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुसाफिरखाना (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमुवारी स्थित रेस्टाेरेंट के पास सोमवार की दोपहर हुए हादसे में डीसीएम चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को सुल्तानपुर रेफर किया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमुवारी गांव स्थित रसोई रेस्टोरेंट ढाबा के पास लखनऊ से आ रही डीसीएम के गियर बॉक्स में खराबी आ गई। इस पर चालक ने डीसीएम को हाईवे किनारे खड़ा कर मैकेनिक को बुलवाया। मैकेनिक डीसीएम के पास खड़ा था। इस बीच चालक डीसीएम से नीचे उतर रहा था।
विज्ञापन

तभी लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रही कार अनियंत्रित हो गई और उसने डीसीएम चालक, मैकेनिक व मैकेनिक का हेल्पर को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में डीसीएम चालक फतेहपुर जिले के निवासी आलोक कुमार पांडेय (44), मैकेनिक शान मोहम्मद (38) निवासी खौदिया और उसका हेल्पर देवा निवासी कंजास गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने आलोक पांडेय व शान मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। कंजास की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कार सवार सुरक्षित हैं। कार सवार लोगों से जानकारी ली जा रही है। डीसीएम चालक के परिजनों को सूचना भेजी जा रही है। मिस्त्री के परिजन आ गए हैं। घायल हेल्पर के परिजन अस्पताल गए हैं।


हाईवे पर 15 दिनों में आठ की जा चुकी जान
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सड़क हादसे बढ़ गए हैं। मुसाफिरखाना में कादूनाला के पास हुए हादसे में पहली जनवरी को राजेंद्र निवासी अढ़नपुर की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हुए थे। दो जनवरी को हाईवे पर सिंह ढाबा के पास जंगली सुअर से टकराकर कार पलटने से दो महिलाओं समेत तीन ने दम तोड़ दिया। 9 जनवरी को हाईवे पर नगेसरगंज अंडरपास के पास ट्रक से भिड़ंत के बाद दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं, 13 जनवरी की रात मुसाफिरखाना में हाईवे पर धरौली मोड़ के पास एक युवक की मौत हो गई। हाईवे पर पावर हाउस के पास हुए हादसे में भी एक की मौत हो गई।


हादसों की क्या है वजह
हाईवे पर हो रहे सड़क हादसों की मुख्य वजह ओवर स्पीड निकलकर आ रही है। कादूनाला पुलिस चौकी मोड़, धरौली चौराहा, मजगवां मोड़ दुर्घटना बाहुल्य है। इसके बाद भी यहां पर न तो कोई संकेतक लगा है न ही अन्य सुरक्षात्मक प्रबंध किए गए हैं।



हादसों की रोकथाम के लिए हो रहे प्रयास
हाईवे पर हो रहे हादसों की रोकथाम के लिए स्थानीय पुलिस से डिटेल मांगी जा रही है। दुर्घटना बाहुल्य स्थलों का चिह्नांकन कर वहां पर बचाव संबंधी कार्य कराए जाएंगे। ताकि हादसों को कम किया जा सके। -डॉ. इलामारन जी, एसपी अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed