फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two girls died due to falling of tree and wall

Amethi News: पेड़ और दीवार गिरने से दो युवतियों की मौत

Sat, 09 Aug 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 09 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two girls died due to falling of tree and wall
शाहगढ़ के पूरे कुबरा गांव में मकान गिरने से हुए नुकसान का मूल्यांकन करते राजस्वकर्मी। -स्त्रोत:
अमेठी सिटी। हवा और बारिश ने दो गांवों में कहर बरपा दिया। बाजारशुकुल के गयासपुर गांव में बृहस्पतिवार रात पेड़ गिरने से छप्पर के नीचे सो रही युवती की जान चली गई। भेटुआ के सरुवांवा गांव में शुक्रवार सुबह बारिश से भीगी दीवार गिरने से नल पर पानी भर रही युवती की मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



बाजारशुकुल के गयासपुर गांव निवासी जगदीम ने बताया कि रात में भोजन के बाद वह, उनकी पत्नी रघुराजा और बेटी सावित्री (22) छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ शीशम का पेड़ गिर पड़ा। पेड़ छप्पर चीरता हुआ झोपड़ी के अंदर तक पहुंच गया और तीनों दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सीएचसी बाजारशुकुल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया। माता-पिता को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि सावित्री की शादी दो महीने बाद तय थी।
विज्ञापन




उधर, शाहगढ़ के सरुवांवा ग्राम पंचायत के पूरे कुबरा गांव में शुक्रवार सुबह गुड़िया (20) घर के पास लगे नल पर पानी भर रही थी। इसी दौरान बारिश से भीगी जर्जर कच्ची दीवार भरभराकर गिर पड़ी और वह उसके नीचे दब गई। मां सुंदरा की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे मलबे से निकाला और सीएचसी भेटुआ ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गुड़िया मां के साथ ननिहाल में रह रही थी। मां सुंदरा की शादी हसनपुर निवासी रामराज से हुई थी, लेकिन पारिवारिक मतभेद के चलते वह मायके में ही बस गईं। ग्रामीणों ने बताया कि गुड़िया मां की इकलौती संतान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





दिलाई जाएगी आर्थिक सहायता
एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि दोनों घटनाओं में राजस्व टीमों को भेजकर जांच कराई गई है। पात्रता के अनुसार दैवीय आपदा राहत योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed