फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two day camp will be held at all booths from today

Amethi News: सभी बूथों पर आज से लगेगा दो दिवसीय शिविर

Sat, 02 Dec 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 02 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two day camp will be held at all booths from today
अमेठी। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार और रविवार को जिले के 1,554 बूथों पर विशेष कैंप लगेगा। इसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम में संशोधन भी करा सकते हैं। गौरीगंज विधानसभा के 389, अमेठी के 378, जगदीशपुर के 400 तथा तिलोई के 387 बूथों पर पर दो दिसंबर (शनिवार) व तीन दिसंबर (रविवार) को विशेष कैंप लगेगा। इन बूथों पर बूथ लेवल ऑफिसर सुबह 10.00 बजे से शाम चार बजे तक उपस्थित रह कर पात्र मतदाताओं के फार्म-6, 7 व 8 प्राप्त करेंगे। बूथों पर मतदाता सूची देखने के साथ अपने नाम व अन्य संशोधन करा सकेंगे।
विज्ञापन

एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा बीएलओ के पास फार्म जमा कर मतदाता बन सकेंगे। इस दौरान सूची में मृतक के नाम खारिज किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed