{"_id":"64b190799af6ed032e024504","slug":"treat-better-with-reserved-dengue-ward-amethi-news-c-96-1-ame1004-1899-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डेंगू वार्ड आरक्षित करने के साथ बेहतर ढंग से उपचार करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डेंगू वार्ड आरक्षित करने के साथ बेहतर ढंग से उपचार करें
Fri, 14 Jul 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में निरीक्षण करते अपर निदेशक
गौरीगंज(अमेठी)। स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत देखने के लिए शुक्रवार की सुबह अचानक एडी स्वास्थ्य जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में ओपीडी, वार्ड व दवा वितरण काउंटर समेत अन्य सुविधा का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मौजूद सुविधाओं का सत्यापन भी किया।एडी स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार शुक्रवार सुबह 9.30 बजे अचानक असैदापुर स्थित जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में ओपीडी चैबंर, वार्ड, पैथालॉजी, एसएनसीयू, आपरेशन थिएटर, दवा वितरण काउंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से मिली दवा, उपचार, व भोजन समेत अन्य जानकारी हासिल की। बच्चे के इलाज के लिए आई रामकली से पूछा कि कोई समस्या तो नहीं, जवाब मिला कि दवाई मिल रही है, डाॅक्टर देख रहे हैं। बस जल्दी से घर चली जाई।
एडी ने डॉक्टरों को किसी भी दशा में मरीजों को बाहर से दवा नहीं लिखने की सलाह देते हुए कहा कि अस्पताल में पर्याप्त दवाएं मौजूद है। मरीजों के उपचार में कोई लापरवाही न करें। अस्पताल में डेंगू वार्ड आरक्षित करने के साथ बीमारी से बचाव में प्रयुक्त होने वाली दवाइयों का भी स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा। कहा कि किसी भी दशा में मरीज को रेफर नहीं करना पड़े यह सुनिश्चित करना सबकी जिम्मेदारी है। अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था से संतुष्ट होने के बाद परिसर में खाली पड़े स्थानों पर पौध रोपित कर परिसर को हरा-भरा बनाने की बात कही। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह व सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल समेत सभी डॉक्टर मौजूद रहे।