फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Young woman dies of snakebite.

Amethi News: सांप के काटने से युवती की मौत

Thu, 15 Oct 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 15 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Young woman dies of snakebite.
अमेठी सिटी। मोहनगंज के जामोंदीप गांव निवासी मधु (18) की बुधवार सुबह सांप के काटने से मौत हो गई। बेटी की मौत से परिजनों में मातम पसरा है।
विज्ञापन


हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि उनकी बेटी मधु बुधवार सुबह करीब पांच बजे कमरे में मच्छर भगाने वाली मार्टिन रखने गई थी। उसी दौरान जहरीले सांप ने उसे काट लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि परिजनों के मुताबिक, युवती की मौत सांप के काटने से हुई है। राजस्व टीम को जानकारी देकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आपदा विशेषज्ञ प्रदीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। सांप के काटने से मौत दैवी आपदा की श्रेणी में आती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed