फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Students will find solutions to problems through innovation.

Amethi News: नवाचार से समस्याओं का हल खोजेंगे विद्यार्थी

Thu, 15 Oct 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 15 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Students will find solutions to problems through innovation.
अमेठी सिटी। जगदीशपुर स्थित संजय गांधी पॉलीटेक्निक में बुधवार को राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज 2026 के तहत जागरूकता एवं प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं के व्यावहारिक और किफायती तकनीकी समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सीटीईडी के निदेशक इंजीनियर संजय सिंह और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर मोनिका सिंह रहीं। अध्यक्षता प्रधानाचार्य इंजीनियर राम रतन ने की। उन्होंने कहा कि युवाओं के तकनीकी कौशल और नवाचारी सोच से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


डॉ. तनु कौशल और रूपाली गुप्ता ने प्रस्तुतीकरण के जरिये प्रतियोगिता की रूपरेखा समझाई। उन्होंने जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में समस्याओं के समाधान के लिए कार्यशील मॉडल तैयार करने पर जोर दिया। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन दीपशिखा ने किया। आयोजन में शोभराज और सुनील कुमार ने सहयोग किया। इस मौके पर डॉ. सत्यांश सिंह, डॉ. ऋषि कुमार, आराधना कंचन समेत शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए sevafirst.mic.gov.in पोर्टल से जुड़ने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed