फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   transformer beside with road may cause accident

लोगों के लिए मुसीबत बने सकड़ किनारे रखे ट्रांसफॉर्मर

Fri, 17 Dec 2021 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
transformer beside with road may cause accident
संग्रामपुर (अमेठी)। ग्रामीण इलाके में बड़ी संख्या में खुले में असुरक्षित ढंग से सड़क किनारे रखे गए ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहे हैं। संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र में कई जगह गलत तरीके से सड़क किनारे ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। यह ट्रांसफार्मर लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हैं। ठंड के मौसम में कोहरा पड़ने से खतरा और बढ़ जाता है। इतना ही नहीं लोग सारा दिन सड़क किनारे रखे इन ट्रांसफार्मरों के आसपास लटक रहे खुले नंगे तारों के पास से होकर निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इन ट्रांसफार्मर में आए दिन स्पार्किंग होना आम बात है। न तो इन ट्रांसफार्मर के आसपास जाली है और न ही टीपीओ स्विच लगी है। ऐसे में इसके समीप से निकलने वाले लोगों को करंट की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कुछ स्थानों पर ही ट्रांसफार्मर मानक के अनुरूप रखे गए हैं। मिश्रौली-हथकिला संपर्क मार्ग पर तुलापुर इंटर कॉलेज के पास स्थित ट्रांसफार्मर एक तो खुले में रखा है, ऊपर से सड़क से सटा हुआ है।
विज्ञापन

इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के आने जाने से उनके दुर्घटना का शिकार होने का डर बना रहता है। वहीं कालिकन से शीतलागंज मार्ग पर स्थित एक अंधे मोड़ पर ट्रांसफार्मर खुले में रोड के किनारे रखा है। उसमें भी जाली नहीं लगाई गई है। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने आज तक चेकिंग कर खुले में रखे इन ट्रांसफार्मरों की सुधि नहीं ली। न ही पब्लिक की सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारपोरेशन के अफसर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइन के दुरुस्त होने का दावा करते हैं। इतना ही नहीं घनी आबादी वाले गांवों में तो जर्जर विद्युत तारों का हाल और भी ज्यादा खराब है। कई स्थानों पर तो तार जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर लटक रहे हैं। ट्रांसफार्मरों में अर्थिंग नहीं होने से करेंट का खतरा बना रहता है। ग्रामीण नन्हे कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में कोहरे के चलते सड़क पर कुछ दिखाई नहीं देता। ऐसे में इन ट्रांसफार्मर के पास दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। पशुओं के भी इसकी चापेट में आने का डर बना रहता है।

राहगीर विपिन कुमार ने बताया कि करंट लगने से कई पशुओं की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके पावर कारपोरेशन के अफसर और कर्मचारी लापरवाही कर रहे हैं। राहगीर पवन कुमार ने कहा कि जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर रखा है, उसी के समीप इंटर कॉलेज होने के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं का बड़ी संख्या में आना जाना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed