{"_id":"6ad1326fa16563eb4d0a93be","slug":"patients-suffer-due-to-protest-by-contractual-staff-return-from-hospital-without-undergoing-tests-amethi-news-c-96-1-ame1016-178176-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संविदा कर्मियों के आंदोलन से मरीज बेहाल, बिना जांच अस्पताल से लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संविदा कर्मियों के आंदोलन से मरीज बेहाल, बिना जांच अस्पताल से लौटे
Fri, 16 Oct 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी जगदीशपुर में प्रदर्शन करते संविदा कर्मी। स्रोत: स्थानीय नागरिक
जगदीशपुर। संविदा कर्मियों के आंदोलन का असर बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदीशपुर में दिखा। कर्मचारियों ने परिसर में नारेबाजी कर कार्य बहिष्कार किया। इसके बाद लखनऊ के इको गार्डन में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में शामिल होने रवाना हो गए। एड्स नियंत्रण कर्मचारी भी संयुक्त संघर्ष समिति के आंदोलन में शामिल हो गए। धरने में सुनील सिंह, अनिल मिश्रा, कार्तिकेय मिश्रा, अजय कुमार सिंह, रेनू भारती, पूनम यादव, संतोष कुमारी, रितेश गुप्ता, शबीना बानो, शिव बालक यादव,और डॉ. अभिषेक सक्सेना भी आंदोलन में शामिल रहे।
कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से दवा वितरण, एक्सरे और जांच सेवाएं प्रभावित रहीं। मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा। सत्थिन निवासी टीबी मरीज लईक खान ने बताया कि वह दवा लेने सीएचसी पहुंचे थे, मगर दवा नहीं मिली। पालपुर निवासी उमाशंकर, उत्तर गांव के रामचंद और जैनबगंज की विमला को एक्सरे कराए बिना लौटना पड़ा। विमला के हाथ में फ्रैक्चर था, जबकि रामचंद को कमर का एक्सरे कराना था। मुसाफिरखाना के गुन्नौर निवासी राजपति सिर और कंधे का एक्सरे कराने पहुंचे थे, मगर जांच नहीं हो सकी। सिंदुरवा निवासी जेवा को जांच की जानकारी लेनी थी, पर संबंधित कर्मचारी के नहीं मिलने से उन्हें भी वापस जाना पड़ा।