{"_id":"6ad1304f1f0e315da90e3fd9","slug":"nandini-won-in-the-speech-category-while-ankit-triumphed-in-the-essay-category-amethi-news-c-96-1-ame1002-178214-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाषण में नंदिनी, निबंध में अंकित ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाषण में नंदिनी, निबंध में अंकित ने मारी बाजी
Fri, 16 Oct 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज धरौली में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते
अमेठी सिटी। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज धरौली में बृहस्पतिवार को मिशन प्रबोधन के तहत भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
भाषण प्रतियोगिता में नंदिनी प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और अंजू तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में अंकित ने पहला, चांदनी ने दूसरा और आराधना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। भाषण में छात्राओं ने अभिव्यक्ति कौशल दिखाया, जबकि निबंध लेखन में विद्यार्थियों की विषय संबंधी समझ सामने आई।
प्रधानाचार्य रेखा यादव ने विजेता प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने में सहायक होती हैं। प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपने विचार स्पष्ट रूप से रखने और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात कहने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ पाठ्येतर गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया।