{"_id":"6ad130d301ee37be680d460e","slug":"dm-becomes-a-teacher-at-a-school-amethi-news-c-96-1-ame1002-178211-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विद्यालय में शिक्षक बने डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विद्यालय में शिक्षक बने डीएम
Fri, 16 Oct 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
धनी जलालपुर के कंपोजिट विद्यालय में बच्चों से सवाल पूछते डीएम शशांक चौधरी। -संवाद
अमेठी सिटी। कंपोजिट विद्यालय धनी जलालपुर में औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शशांक चौधरी शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने बच्चों से गणित और अंग्रेजी के सवाल पूछकर शैक्षिक गुणवत्ता परखी। बोर्ड पर सवाल लिखकर हल करवाए। विद्यालय में कमियां मिलने पर अधिकारियों को तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई का स्तर जाना। यहां 134 बच्चे नामांकित हैं। निरीक्षण के दौरान बालक शौचालय बंद मिला और नल की टोटी में पानी नहीं आ रहा था। प्रधानाचार्य ने मरम्मत की जरूरत बताई। इस पर डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी को शौचालय की मरम्मत और पाइपलाइन दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।