Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Trains late for hours, passengers upset in the heat

Amethi News: ट्रेनें घंटों लेट, यात्री गर्मी में परेशान

Tue, 06 Jun 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 06 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Trains late for hours, passengers upset in the heat
ओडिशा रेल हादसे के चलते नीलांचल एक्सप्रेस 10 घंटे लेट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के बाद नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हो रहा है। मार्ग परिवर्तित होने के चलते रविवार को डाउन नीलांचल एक्सप्रेस सात घंटे तो सोमवार को अप नीलांचल एक्सप्रेस 10 घंटे विलंब से चली। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर ट्रेनों के विलंब से संचालित होने का सिलसिला समाप्त नहीं हो रहा है। सोमवार को अप साइड (लखनऊ की तरफ जाने वाली) एकात्मता एक्सप्रेस एक घंटे, जनता एक्सप्रेस 40 मिनट, पंजाब मेल डेढ़ घंटा, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट देरी से गौरीगंज पहुंची। डाउन साइड में (वाराणसी की तरफ जाने वाली) मरुधर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, पद्मावत एक्सप्रेस ढाई घंटा, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 30 मिनट, लखनऊ-प्रयागराज 40 मिनट, जनता एक्सप्रेस 50 मिनट, अर्चना एक्सप्रेस तीन घंटा, पंजाब मेल 1 घंटा 45 मिनट तथा उद्योग नगरी 40 मिनट विलंब से संचालित हुई।
विज्ञापन

पुरी से दिल्ली के बीच संचालित अप नीलांचल एक्सप्रेस नेरागुड्डी से चंदील जंक्शन के बीच परिवर्तित मार्ग से संचालित होने के कारण दस घंटे विलंब चल रही है। गौरीगंज स्टेशन पर सुबह 10:40 बजे पहुंचने का समय होने के बाद भी शाम पांच बजे वाराणसी पहुंच पाई। रात 8:00 बजे गौरीगंज पहुंचने की उम्मीद जताई गई। ट्रेन से आरक्षित व साधारण टिकट पर दिल्ली समेत अन्य स्टेशनों की यात्रा करने वाले यात्रियों को गर्मी मेें पूरे दिन स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वर्जन
नीलांचल एक्सप्रेस का ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के बाद मार्ग परिवर्तित किया गया है। इसके कारण ट्रेन विलंब से संचालित हुई। यात्रियों को समय-समय पर ट्रेनों की स्थिति की जानकारी दी जाती रही। प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने व गर्मी से बचाव के लिए पंखों का प्रबंध किया गया है।
- प्रवीण सिंह, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed