{"_id":"6aee1cd0eb744d73000492cf","slug":"ticket-shortage-on-the-route-to-the-vaishno-devi-pilgrimage-amethi-news-c-96-1-ame1002-179935-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वैष्णो देवी यात्रा की राह में टिकटों का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वैष्णो देवी यात्रा की राह में टिकटों का संकट
Sat, 07 Nov 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर टिकट खरीदते यात्री।
अमेठी सिटी। दीपावली की छुट्टियों में परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के सामने रेल टिकट का संकट खड़ा हो गया है। अमेठी होकर जम्मू जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस में 30 नवंबर तक कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं हैं। तत्काल कोटे में भी सीटों के लिए मारामारी है।
शुक्रवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट बुक कराने पहुंचे यात्रियों को निराश लौटना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि बुकिंग शुरू होने के एक मिनट से भी कम समय में सीटें फुल हो जा रही हैं। त्योहार की छुट्टियों को देखते हुए श्रद्धालु पहले से यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। आरक्षण काउंटर पर टिकट की उपलब्धता पता करने पहुंच रहे यात्रियों को वेटिंग टिकट मिल रहा है।
परिवार के कई सदस्यों के लिए एक साथ सीटें बुक कराना और भी मुश्किल हो गया है। तत्काल कोटे में सीमित सीटें होने से परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में कई यात्री यात्रा की तारीख बदलने या दूसरे मार्गों से जम्मू पहुंचने का विकल्प तलाश रहे हैं। गौरीगंज के सरौली गांव निवासी आदित्य सिंह ने बताया कि दीपावली की छुट्टियों में परिवार के साथ माता के दर्शन के लिए जम्मू जाना है।
विज्ञापन
कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रा की तैयारी अटक गई है। अब तत्काल कोटे में टिकट लेने का प्रयास करेंगे। मेदनमवई गांव निवासी मोहित वर्मा ने बताया कि त्योहार के समय जम्मू जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। रेलवे को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेन चलानी चाहिए।
मुंशीगंज निवासी राजेश कुमार ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों के लिए एक साथ सीटें मिलना मुश्किल हो रहा है। तत्काल में टिकट नहीं मिला तो दूसरे मार्ग से जम्मू जाने का विकल्प तलाशना पड़ेगा। केशवपुर गांव निवासी दीपक शुक्ल ने भी जम्मू के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग की।
पहले से बुकिंग होने से चल रही वेटिंग
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अमेठी होकर जम्मू के लिए अर्चना एक्सप्रेस संचालित होती है। यात्रियों को यात्रा की योजना पहले बनाकर आरक्षण करा लेना चाहिए। पहले से टिकट बुक होने और तत्काल कोटे में सीमित सीटें होने के कारण यह स्थिति बनी है। तत्काल की सीटें बुकिंग शुरू होते ही भर जा रही हैं। नियमित टिकटों की बुकिंग जारी है।