फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three thefts solved, two accused arrested

Amethi News: तीन चोरियों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three thefts solved, two accused arrested
अमेठी सिटी। बंद मकान, प्राथमिक विद्यालय और किराना दुकान में हुईं चोरी की तीन घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।
विज्ञापन


पूरे माधव सिंह मजरे सतगवां निवासी सत्यनारायण यादव के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर गैस सिलिंडर, पंखा और बर्तन उठा ले गए थे। इसके अलावा बेनीपुर प्राथमिक विद्यालय से राशन और भुलैया तिराहा स्थित किराना दुकान से रुपये चोरी किए गए थे। सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसओ दयाशंकर मिश्र टीम के साथ घटनाओं की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन


सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज से पूरे माधव सिंह मजरे सतगवां निवासी प्रमोद यादव और सुभाष यादव को चिह्नित किया गया। मंगलवार को दोनों आरोपी सेमरौता-तिलोई मार्ग पर राजापुर हकीम के पास मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो गैस सिलिंडर, बर्तन, पंखा और रुपये बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने बेनीपुर प्राथमिक विद्यालय और भुलैया तिराहा स्थित किराना दुकान में चोरी की बात बताई। पुलिस के अनुसार चोरी की घटनाओं में तीसरा आरोपी ठोकरपुर निवासी चंदन पासी भी शामिल है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed