{"_id":"604e400f8ebc3e8d033455a5","slug":"three-houses-burnt-in-fire-amethi-news-lko569554486","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन परिवारों की गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन परिवारों की गृहस्थी राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में रविवार को लगी आग में तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। अग्निकांड में एक मवेशी भी झुलस गया।
गांव के ज्ञानप्रकाश के मकान से रविवार सुबह अचानक आग की लपटें उठने लगीं। यह देख ग्रामीणों ने पुलिस व दमकल केंद्र को सूचना दी और खुद काबू पाने की कोशिश में जुट गए। इस बीच आग ने ज्ञान प्रकाश के पड़ोसी राम प्रकाश व रानी के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक ज्ञान प्रकाश, राम प्रकाश व रानी के मकान में मौजूद सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से एक मवेशी भी झुलस कर घायल हो गया।
विज्ञापन
आग की सूचना पर गांव पहुंचे राजस्व कर्मियों ने नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील को दी है। एसडीएम मुसाफिरखाना सुनील त्रिवेदी ने बताया कि पीड़ित परिवारों को जल्द ही सहायता दी जाएगी।