{"_id":"6743c0331b0258cc890dbd34","slug":"there-was-chaos-in-the-family-as-soon-as-the-dead-body-reached-the-village-amethi-news-c-96-1-ame1010-130070-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शव गांव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शव गांव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम
Mon, 25 Nov 2024 05:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। बरात में जाने को निकले बेटे का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार से हर किसी की आंखें नम हो गईं। लोगों की जुबान से बस एक ही बात निकल रही थी कि ईश्वर ऐसा दुख किसी को न दे। यही हाल हादसे के शिकार साथी युवक के परिवार का भी रहा। घर-परिवार से लेकर रिश्तेदार और पड़ोसी तक बिलखते नजर आए।
शुक्रवार को पन्ही मजरे मांझगांव निवासी शुभ्रांत सिंह के भाई की बरात दिल्ली के लिए निकली थी। शनिवार की भोर आगरा जिले में हुए सड़क हादसे में शुभ्रांत सिंह और उनके साथी धनेशा राजपूत गांव के महेंद्र कुमार शुक्ला की मौत हो गई थी, तब से दोनों गांवों में मातम पसरा है। रविवार की सुबह दोनों के शव घर पहुंचे। परिजनों ने गमगीन माहौल में दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के बाद परिवार वालों ने शादी रोक दी है।