{"_id":"664bd3fb04cbcfa69e064684","slug":"there-is-no-problemjust-take-care-of-everything-amethi-news-c-96-1-brp1002-119045-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कोई दिक्कत तो नहीं...बस सब संभाले रहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कोई दिक्कत तो नहीं...बस सब संभाले रहिए
Tue, 21 May 2024 04:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 21 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी बूथों का भ्रमण कर लगातार जायजा लेते रहे। समस्याएं सामने आने पर तत्काल अधिकारियों से बात कर उसका निराकरण कराने का प्रयास करते दिखे। सोमवार की सुबह मेदन मवई में मतदान के बाद देवीपाटन बूथ पहुंचीं भाजपा प्रत्याशी स्मृति जूबिन इरानी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। पूछा कि कोई दिक्कत तो नहीं है, बस सब देखे रहिए। इसके बाद कुछ और लोगों से बात की। मतदान करने आईं युवतियों ने सेल्फी की जिद की। इसके बाद अमेठी के कई बूथों से होते हुए वह मुसाफिरखाना पहुंच गईं। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। कहाकि अच्छे से पोलिंग कराइए। फिर वह बाजार शुकुल पहुंचीं।
इधर, कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने मुसाफिरखाना बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनसे मतदान के बारे में जानकारी ली। पूछा कि कैसा चुनाव चल रहा है। कोई दिक्कत तो नहीं है... बस सब संभाले रहिए। इसके साथ ही उन्हाेंने शाहगढ़, तिलोई, मोहनगंज सहित अन्य बूथों का निरीक्षण किया।