{"_id":"6abc10dfc01561d54d035991","slug":"the-worker-injured-in-the-accident-died-amethi-news-c-96-1-ame1002-176914-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हादसे में घायल मजदूर ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हादसे में घायल मजदूर ने दम तोड़ा
Wed, 30 Sep 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सड़क हादसे में घायल जामों के शिवा भगत का पुरवा अतरौली निवासी राजाराम (35) की सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिवार में मातम पसरा है।
राजाराम रविवार को गांव के साथी मुकेश के साथ मुसाफिरखाना में मजदूरी करने गए थे। शाम को दोनों ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। मुसाफिरखाना-प्रतापगढ़ हाईवे पर भीखीपुर बाजार के पास ट्रैक्टर की ई-रिक्शा से भिड़ंत हो गई। हादसे में राजाराम समेत ई-रिक्शा सवार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मुसाफिरखाना ले जाया गया।
राजाराम की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां सोमवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजाराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का कहना है कि राजाराम परिवार की जिम्मेदारी संभालते थे। उनकी मौत से परिवार का बड़ा सहारा छिन गया है।
विज्ञापन
राजाराम की मौत से पत्नी निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। पुत्रियां चंदा और राधा पिता की मौत से गमगीन हैं। भाई संदीप और अमरदीप के साथ बहनें केशा, गुड़िया और खुशबू भी सदमे में हैं। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसा मुसाफिरखाना क्षेत्र में हुआ है, ऐसे में कार्रवाई भी वहीं से होगी।