फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The silence was spreading on the second day of lockdown

लॉकडाउन के दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा

Sun, 12 Jul 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
The silence was spreading on the second day of lockdown
अमेठी। लॉकडाउन के दूसरे दिन भी जिले में सन्नाटा पसरा रहा। सभी छोटे-बड़े बाजारों में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। लोगों ने भी लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए घर से बाहर निकलने में परहेज किया। इलाकाई पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अफसर लगातार भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शुक्रवार रात दस बजे से घोषित 55 घंटे के लॉकडाउन के दूसरे दिन भी जिले में सन्नाटा पसरा रहा। जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन का पूरा असर दिखा। तकरीबन सभी दुकानें भी बंद रहीं।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते ज्यादातर लोग घरों से नहीं निकले। रोडवेज के साथ ही प्राइवेट वाहनों के आवागमन पर पाबंदी के चलते सड़कें भी सूनी दिखीं। कुछ निजी वाहन जरूर आते-जाते देखे गए लेकिन वह भी ग्रामीण क्षेत्रों में। इलाकाई पुलिस अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में कुछ देर के अंतराल पर पुलिस वाहनों के हूटर की आवाज ही सन्नाटे को तोड़ रही थी। पुलिस कर्मी लगातार भ्रमणशील रहकर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में रहने की अपील करते दिखे। हालांकि जिला स्तरीय अफसर तो रविवार को नहीं दिखे लेकिन तहसील स्तरीय अफसर क्षेत्र का दौरा करते देखे गए।

ग्रामीण इलाकों में मेडिकल तो शहरी इलाकों में मेडिकल के अलावा पैथालॉजी व दूध आदि की दुकानें ही खुलीं। बाइक व निजी वाहन से सड़क पर निकले लोगों को पुलिस रोककर बाहर निकलने की वजह पूछती रही। आवश्यक समझने पर जाने दिया गया तो सही कारण न बता पाने वालों को हिदायत देकर वापस भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed