फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Antima and Anas top in javelin throw.

Amethi News: भाला फेंक में अंतिमा और अनस अव्वल

Fri, 28 Aug 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Antima and Anas top in javelin throw.
राजकीय हाईस्कूल मंगरौली में आयोजित भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा। स्रोत: विद्य
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल मंगरौली में बृहस्पतिवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कुर्सी दौड़ में सलोनी और कैरम में अफरीन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


भाला फेंक के बालिका वर्ग में अंतिमा प्रथम, दिव्या द्वितीय और संध्या तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में मोहम्मद अनस प्रथम, बलराम द्वितीय और लवकुश तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक के बालिका वर्ग में अंतिमा प्रथम, दिव्या द्वितीय और आरती तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में मोहम्मद अनस प्रथम, बलराम द्वितीय और सुभाष तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


बैडमिंटन के बालिका वर्ग में अंतिमा प्रथम, अंकिता द्वितीय और संध्या तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम, शिवा द्वितीय और लवकुश तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी के बालिका वर्ग में कक्षा 10 की टीम प्रथम रही। इसमें बुशरा, अंतिमा, अंकिता और संध्या शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग में भी कक्षा 10 की टीम प्रथम रही। टीम में अभिषेक, सुभाष, शिवा, रोहित और दीपू शामिल रहे। प्रधानाचार्य सरोज सिंह ने कहा कि खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इससे अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में नियमित भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed