{"_id":"65b2bcdd3b079b6fc60f7934","slug":"the-route-to-ayodhya-is-currently-closed-will-let-you-know-when-it-opens-amethi-news-c-96-1-ame1002-112615-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दरोगा जी, यह तो बताएं अयोध्या रूट कब खोलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दरोगा जी, यह तो बताएं अयोध्या रूट कब खोलेंगे
Fri, 26 Jan 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक के कागजों की जांच करती पुलिस
जगदीशपुर (अमेठी)। जिले के थौरी बाॅर्डर पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे का वक्त। सर्दी के बीच तैनात पुलिस कर्मी वाहनों को डायवर्ट करने में लगे थे, तभी इनायत नगर जाने के लिए पहुंची डीसीएम वाहन को पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। कहा कि अयोध्या रूट पर आवागमन बंद है।डीसीएम के चालक ने पूछा कि दरोगा जी, यह तो बता दीजिये कि कब तक अयोध्या रूट पर रोक रहेगी। इस पर दरोगा ने कहा कि अभी बंद है, आगे जब खुलेगा तब बता देंगे।
दरअसल, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिले में थौरी सहित अन्य बॉर्डर पर 20 जनवरी से यातायात प्रतिबंधित है। थौरी, रीछ घाट के रास्ते से होकर अयोध्या जाने पर भारी वाहनों के रोक है। इससे भारी वाहनों के चालक परेशान हैं। अयोध्या रूट के भारी वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। यह रोक 23 जनवरी तक थी लेकिन, अयोध्या में भीड़ बढ़ने से रोक बढ़ाई गई है। लेकिन यह रोक कब तक रहेगी, इसको लेकर अधिकारी चुप हैं।
सीओ अतुल सिंह ने बताया कि अयोध्या रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया है। सीमा पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। रोक कब तक रहेगी, इस सवाल पर कहा कि जब तक उच्चाधिकारियों का आदेश नहीं मिलता है, तब तक रोक रहेगी।
विज्ञापन
अयोध्या के लिए नहीं निकले श्रद्धालु
- प्रशासन की अपील का असर, नहीं निकले अयोध्या के यात्रीसंवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं ने भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से अपील की गई थी कि भीड़ कम होने के बाद श्रद्धालु दर्शन के लिए जाएं और सहयोग करें। जिसका असर बृहस्पतिवार को देखने को मिला।
स्थानीय डिपो की ओर से निगम की दो बसें अयोध्या के लिए भेजी गईं। दोनों बसों में अयोध्या के लिए डायरेक्ट कोई सवारी नहीं रही, सुल्तानपुर तक जाने वाले यात्री ही अयोध्या जाने वाली बसों में बैठे। वहीं पुलिस ड्यूटी से लौटी पांचों बसें अयोध्या से करीब 70 फीसदी सवारियां लेकर आई हैं।
परिचालकों को कहा-यदि सवारियां मिलेंगी तभी अयोध्या जाएं
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि वहां से लौटे वाहनों में करीब 70 फीसदी सवारियां अयोध्या से आई हैं। सुबह अयोध्या के लिए दो बसें भेजी गईं लेकिन अयोध्या के लिए डायरेक्ट कोई सवारी नहीं रही। परिचालकों को निर्देशित किया गया है कि सुल्तानपुर बस स्टेशन से अयोध्या के लिए सवारियां मिलती है तो वह अयोध्या जाएंगे।