{"_id":"687d3b5616c2d0009d094bc6","slug":"the-railway-crossing-was-closed-for-eight-hours-amethi-news-c-96-1-lu11010-145045-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आठ घंटे बंद रही रेल क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आठ घंटे बंद रही रेल क्रॉसिंग
Mon, 21 Jul 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। गौरीगंज रोड स्थित रेलवे बाईपास क्रॉसिंग पर रविवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ट्रैक मरम्मत का काम चला। इस दौरान रेलवे ने आठ घंटे का रोड ब्लॉक लिया, जिससे अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर आवागमन पूरी तरह रुका रहा। स्थिति यह रही कि दोपहिया वाहन चालक जैसे-तैसे रास्ता पार करते दिखे, जबकि चार पहिया और भारी वाहन चालकों को 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
रेलवे ने पहले से सूचना देकर मरम्मत की तिथि निर्धारित की थी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर ट्रैक दुरुस्तीकरण के तहत अमेठी के पूरे प्रेम गांव के समीप स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 104/सी पर मरम्मत कार्य निर्धारित किया गया। इसके लिए पुलिस और प्रशासन से सहमति मिलने के बाद सुबह नौ बजे क्रॉसिंग बंद कर दी गई। क्रॉसिंग बंद होते ही अमेठी शहर की ओर से आने-जाने वाले छोटे वाहन फंसे रहे। कुछ लोग घंटों इंतजार करते रहे तो कुछ ने वैकल्पिक रास्तों की तलाश की।
वहीं, बड़े वाहन चालकों को गौरीगंज से सैंठा होते हुए प्रतापगढ़ की ओर रुख करना पड़ा। इस दौरान ककवा व अंबापुर जाने वाले वाहनों को भी प्रभावित होना पड़ा। दिनभर राहगीर, ग्रामीण और व्यापारी परेशान रहे। कुछ स्कूली बच्चों को पैदल ही रेलवे लाइन पार करनी पड़ी, जबकि कई मरीजों और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन मास्टर जेपी शुक्ल ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अंतर्गत मरम्मत पूरी की गई है। आठ घंटे का ब्लॉक लिया गया था। कार्य के बाद शाम पांच बजे के बाद आवागमन सामान्य कर दिया गया।