फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The principal secretary inspected the Anganwadi center and got the children fed

Amethi News: प्रमुख सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को कराया अन्नप्राशन

Fri, 10 Mar 2023 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
The principal secretary inspected the Anganwadi center and got the children fed
गौरीगंज (अमेठी)। प्रमुख सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत परखी। अफसरों के साथ बैठक कर योजनाओं की ङ्क्षबदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास एवं निदेशक जनजाति विकास डॉ. हरिओम ने बृहस्पतिवार को जामो ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र हरदासपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर सात गर्भवती महिलाएं, सात धात्री, छह माह से तीन वर्ष आयु वर्ग के 41 बच्चे, तीन से छह वर्ष के 40 बच्चे पंजीकृत पाए गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान इसमें से चार अति कुपोषित तो 16 बच्चे कुपोषित श्रेणी के पाए गए। प्रमुख सचिव ने चिन्हित कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कराने का निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित बच्चों के वजन एवं लंबाई की माप कराते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से वजन मशीन की क्रियाशीलता के विषय में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से पोषण ट्रैकर मोबाइल ऐप के बारे में पूछा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पर दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की एवं छह माह आयु के दो शिशुओं को प्रथम बार अन्नप्राशन कराया। केंद्र पर उपस्थित लाभार्थियों से पोषाहार प्राप्त करने के संबंध में जानकारी ली। अफसरों से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा समेत अन्य संबंधित अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed