फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The Prime Minister who came to seek a compromise was beaten up and died.

Amethi News: समझौता कराने पहुंचे प्रधानपति को पीटा, मौत

Wed, 30 Aug 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The Prime Minister who came to seek a compromise was beaten up and died.
घटना के बाद मौजूद भीड़
राजाफत्तेपुर (अमेठी)। इन्हौना थाने के करनगांव में बुधवार दोपहर दो पक्षों में चल रहे विवाद में समझौता कराने गए प्रधानपति व एक अन्य की पिटाई कर दी गई। घायल प्रधानपति की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल को ट्रामा सेंटर रेफर किया है। प्रधानपति की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


एसपी सहित अन्य अफसरों ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों व परिजनों को शांत कराने की कोशिश में जुटे हैं। गांव में पीएसी कर दी गई है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


करनगांव गांव निवासी जाहिदुन्न निशा और माशूक अली उर्फ राजू के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार को माशूक अली उर्फ राजू बाउंड्रीवाल में गेट लगवाने की कोशिश करने लगा। जाहिदुन्न निशा ने ग्राम प्रधान पति मो. रिजवान (50) के पास पहुंचकर शिकायत की। मो. रिजवान अपने सहयोगी रामधनी पासी (35) के साथ विवादित स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मो. रिजवान ने माशूक अली उर्फ राजू और उनके भाई साकिर को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह लोग जिद पर अड़े थे। तभी उन लोगों ने मो. रिजवान पर हमला बोल दिया। मो. रिजवान को पिटता देख रामधनी ने बचाव करने लगा। उसकी भी पिटाई कर दी। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को दी। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रधानपति मो. रिजवान को मृत घोषित कर रामधनी की हालात नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इन्हौना एसएचओ कंचन सिंह ने ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए मामले की सूचना अफसरों को दी। एसडीएम दिग्विजय सिंह, सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह, फुरसतगंज, मोहनगंज, शिवरतनगंज, जायस, कमरौली समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ग्रामीण व परिजन की जिद देख एसपी डॉ. इलामारन जी. मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देते हुए आक्रोश शांत कराया। एसएचओ कंचन सिंह ने बताया कि मो. रिजवान के भाई मो. उबैद की तहरीर पर माशूक अली उर्फ राजू, मोसिन, साकिर अली, मोसिन व दो महिलाओं के नाम केस दर्ज किया गया है।


छिन गया पिता का साया
मो. रिजवान की मौत के बाद पत्नी ग्राम प्रधान शबनम बार-बार बेहोश हो जा रही थी। रोते हुए सिर्फ इतना ही बोल रही थी कि पता होता कि अब लौट कर नहीं आएंगे तो कभी समझौता कराने जाने नहीं देती। साहिबा, हरमशा, पिंकी का पिता की मौत रो-रोकर हाल बेहाल है। छह साल का यासीन भीड़ व लोगों को रोता देख परेशान रहा। मो. रिजवान की मौत की बाद पांच बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया।
ग्रामीणों के लोकप्रिय थे मो. रिजवान
मो.रिजवान लोगों के सुख-दुख में शामिल होने के साथ मिलनसार थे। मो. रिजवान की कार्यशैली भी लोगों के बीच काफी प्रिय थी। मो. रिजवान की ही चाहत थी कि ग्रामीणों ने मताधिकार का प्रयोग कर एक बार उनको दूसरी बार उनकी पत्नी को ग्राम प्रधान निर्वाचित किया। मो. रिजवान की मौत के बाद ग्रामीण उनके दरवाजे में ही मौजूद रहे।


वर्जन होगी कार्रवाई
गपरिजनों की तहरीर पर पांच के खिलाफ केस दर्ज पूरे प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई का निर्देश एसएचओ को दिया गया है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
डॉ. इलामारन जी. एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed