फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The patient is troubled by body cramps along with fever and pain

Amethi News: बुखार और दर्द के साथ शरीर में ऐंठन से मरीज परेशान

Sat, 19 Apr 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 19 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The patient is troubled by body cramps along with fever and pain
अमेठी सिटी। लगातार मौसम में बदलाव के बीच पड़ रही गर्मी की वजह से लोग बुखार और अन्य बीमारियों के साथ ऐंठन की समस्या से भी परेशान हैं। जिला अस्पताल में आने वाले मरीज, बुखार के साथ ऐंठन सहित अन्य लक्षण भी बता रहे हैं। डॉक्टर उपचार करते हुए दवा दिलाते हुए उन्हें बरती जाने वाली सावधानियां बता रहे हैं।
विज्ञापन



अभी तक बुखार, सांस लेने में दिक्क्त, डायरिया, सर्दी और खांसी के मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे थे, लेकिन अब शरीर में ऐंठन के मरीज भी आ रहे हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के अलावा ओपीडी में मरीज मांसपेशियों में ऐंठन, अधिक पसीना और चक्कर आने सहित अन्य समस्याएं भी बता रहे हैं। शुक्रवार को ओपीडी में करीब 1100 मरीजों ने इलाज कराया। उसमें करीब 30 मरीज ऐंठन की समस्या लेकर आए थे।
विज्ञापन


फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में रहने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। मांसपेशियों में दर्द के मरीज भी आ रहे हैं। शरीर खुद को ठीक से ठंडा नहीं कर पाता तो इस तरह की समस्या आती है। इसका इलाज न कराने पर यह हीट स्ट्रोक में बदल सकता है। गौरीगंज के अगरवां गांव निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि मांसपेशियों में दर्द की शिकायत है। इसके साथ थकान भी महसूस हो रही है। डॉक्टर को दिखाने आई थीं। यही हाल कई अन्य मरीजों का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्षण
मांसपेशियों में ऐंठन।
मांसपेशियों में कठोरता।
बहुत अधिक पसीना आना।
चक्कर आना या बेहोशी
थकान या कमजोरी।
जी मिचलाना या उल्टी व सिरदर्द
रक्तचाप कम होना।




बचाव के उपाय
शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें।
खीरा, ककड़ी, खरबूजे को खाने में शामिल करें।
तली-भुनी चीजों के प्रयोग करने से बचें।
धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से बचें।
सुबह-शाम स्नान जरूर करें।






दवा लेने संग करें परहेज
ओपीडी में आने वाले मरीजों में बुखार, खांसी व जुकाम के साथ ही शरीर दर्द के मरीज आ रहे हैं। मौसम में बदलाव के समय ऐसा होता है। इसलिए अपने खानपान का विशेष रूप से ध्यान दें। बच्चों व बुजुर्गों को भी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इसको लेकर डरने की जरूरत नहीं है। दवा लेने व परहेज से आसानी से ठीक किया जा सकता है।
- डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed