फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The mercury is at 46, scorching heat and heat are making us miserable.

Amethi News: पारा 46 पर, तल्ख धूप और लू ने किया बेहाल

Mon, 17 Jun 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 17 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
The mercury is at 46, scorching heat and heat are making us miserable.
धुप से बचाव के लिए चुनरी ओढ़कर गुजरतीं युवतियां
अमेठी सिटी। जून माह में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। रविवार दोपहर तापमान बढ़कर 46 डिग्री तक पहुंच गया। तपिश और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्म दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं भी बदन को झुलसाती रहीं। अवकाश होने के कारण लोग घर में रहे, लेकिन बिजली की कटौती ने परेशान किया। रविवार को तापमान में वृद्धि हुई और पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह से निकली तेज धूप और 6.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली दक्षिणी- पश्चिमी गर्म हवाओं से लोगों का निकलना दुश्वार हो गया। चेहरे और शरीर कपड़ों से ढका होने के बावजूद धूप की तपिश शरीर को झुलसाती रही। बाजारों व प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग गर्मी से बचने के लिए घर से निकलकर बागों में दिन गुजारने को मजबूर रहे।इनसेट
विज्ञापन

ताजा व संतुलित और पौष्टिक आहार लें
गर्मी की तल्खी के कारण लू लगने व मौसमी बीमारियों से मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने लगी है। गौरीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि तेज धूप से लोगों को बचना चाहिए। संभव हो तो सुबह 10 से दोपहर तीन बजे के बीच धूप में न निकलें। यदि किसी जरूरी काम से निकल भी रहे हैं तो सिर ढककर निकलें। पानी समय-समय पर पीते रहें। इस समय ताजा, संतुलित और पौष्टिक आहार लें। रात के समय हल्का भोजन करें। पेय पदार्थों का अधिक सेवन अधिक करें। पना, लस्सी, छाछ, जूस, नींबू पानी, तरबूज, ककड़ी व खीरा का सेवन करें।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 46.0 व न्यूनतम 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आगामी 24 घंटे मौसम शुष्क बने रहने एवं हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना के दृष्टिगत अभी लू जैसी स्थितियों से निजात मिलने की संभावना नहीं है। कहा कि अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed