{"_id":"65c536b142cbf3c2a00e4ce4","slug":"the-girl-did-not-regain-consciousness-even-after-48-hours-amethi-news-c-96-1-ame1002-113283-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 48 घंटे बाद भी किशोरी को नहीं आया होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 48 घंटे बाद भी किशोरी को नहीं आया होश
Fri, 09 Feb 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देररात सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ बेहोशी की हालत मिली किशोरी को अभी होश नहीं आया है। इस मामले को लेकर संशय बना हुआ है। थाना क्षेत्र में एक गांव में तीन दिन पूर्व एक किशोरी मामा की लड़की की शादी में शामिल होने आई थी। मंगलवार की शाम को बरात आई थी। रात में करीब साढ़े नौ बजे गांव के बाहर सड़क किनारे किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली। ट्रामा सेंटर में 48 घंटे बाद भी किशोरी जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रही है। किशोरी के होश में न आने से पूरे प्रकरण में फिलहाल अभी संशय की स्थिति है। परिजन व पुलिस किशोरी के होश आने का इंतजार कर रहे है।
किशोरी के भाई ने बताया कि अभी वह लोग उपचार कराने में जुटे हैं। बहन के होश आने के बाद ही घटना का पता चलेगा। एसओ अवनीश कुमार चौहान ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच हो रही है। किशोरी के होश में आने के बाद कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
किशोरी के भाई ने बताया कि अभी वह लोग उपचार कराने में जुटे हैं। बहन के होश आने के बाद ही घटना का पता चलेगा। एसओ अवनीश कुमार चौहान ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच हो रही है। किशोरी के होश में आने के बाद कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन