फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Differently-abled teacher couple should be transferred.

Amethi News: दिव्यांग दंपती शिक्षकों का हो स्थानांतरण

Tue, 06 Oct 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 06 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Differently-abled teacher couple should be transferred.
अमेठी में एसडीएम को ज्ञापन देते भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ पदा​धिकारी। स्रोत : संगठन
अमेठी। भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत दिव्यांग दंपती शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण की मांग की है। सोमवार को संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पंकज मिश्र को सौंपा। इसमें संघ ने लंबित आवेदनों पर जल्द निर्णय लेकर स्थानांतरण सूची जारी करने की मांग की।
विज्ञापन



संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि शासनादेश और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 में दिव्यांगजनों के हित में कई प्रावधान किए गए हैं। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत दिव्यांग शिक्षकों को अंतरजनपदीय स्थानांतरण का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि संबंधित शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है, मगर अभी तक शासन स्तर से सूची जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

दिनेश कुमार ने कहा कि लंबे समय से मामला लंबित होने से शिक्षकों में नाराजगी है। संघ का कहना है कि दिव्यांग दंपती शिक्षकों को स्थानांतरण का लाभ मिलना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में शिवभवन यादव, स्वामीनाथ, फूलचंद्र यादव, अजय मिश्र, बाबूलाल और दयाराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed