{"_id":"6ac3f8314f0878164604510b","slug":"aman-first-in-javelin-throw-amethi-news-c-96-1-ame1002-177405-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाला फेंक में अमन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाला फेंक में अमन प्रथम
Tue, 06 Oct 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल पीढ़ी में आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते छात्र। स्रोत : स्कूल
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल पीढ़ी में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बैडमिंटन, शतरंज, भाला फेंक और गोला फेंक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। परिणाम घोषित होने के बाद विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य बबली ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कक्षा नौ की बैडमिंटन प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, संजली द्वितीय और जननी तृतीय स्थान रहीं। कक्षा 10 में शिखा ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय और साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज में कक्षा नौ की संजली प्रथम रहीं। भाला फेंक में कक्षा नौ के अमन ने प्रथम स्थान हासिल किया। शुभम द्वितीय और जयकरन स्थान पर तृतीय रहे।
गोला फेंक में जयकरन प्रथम, उत्कर्ष द्वितीय और अनुराग तृतीय स्थान पर रहे। बालिका गोला फेंक में कक्षा नौ की साक्षी प्रथम स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। शिक्षकों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों को भी खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य बबली ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना बढ़ाने में सहायक हैं। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।