{"_id":"67af9b570b72b8a88f025995","slug":"the-elderly-demonstrated-in-the-tehsil-amethi-news-c-96-1-ame1002-134868-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बुजुर्ग ने तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बुजुर्ग ने तहसील में किया प्रदर्शन
Sat, 15 Feb 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। पत्नी की मौत के बाद राजस्व अभिलेखों में हेराफरी कर दूसरे के नाम भूमि की वरासत होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को बुजुर्ग ने तहसील में प्रदर्शन किया। साहब... मेरी भूमि बचा लो की तख्ती गले में लगा बुजुर्ग के अनोखे विरोध प्रदर्शन के बाद लोगों में चर्चा हो रही है।
विकास खंड भादर के मल्लेपुर गांव निवासी बुजुर्ग राम जियावन का आरोप है कि उनकी पत्नी चंद्रावती की मृत्यु अक्तूबर 2023 में हो गई थी। पति-पत्नी निसंतान हैं, जिससे पत्नी की मौत के बाद उसके नाम दर्ज भूमि की वरासत उसके नाम होनी चाहिए, लेकिन सितंबर 2024 में मृतक चन्द्रावती के नाम दर्ज भूमि की वरासत दूसरे के नाम कर दी गई। मामले की जानकारी होने के बाद जमीन के लिए भटक रहा है। हेराफेरी कर उसकी भूमि राजस्व अभिलेखों में दूसरे के नाम अंकित कर दी गई और भूमि पर कब्जा भी कर लिया गया।
जब वह वरासत कराने तहसील आया तो उसे धोखाधड़ी का पता चला। वृद्ध का आरोप है कि अधिकारियों से शिकायत के बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वह अपने गले में साहब मेरी जमीन बचा लीजिए लिखी तख्ती लटका कर घूम रहा है। तहसीलदार नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।