फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The dilapidated buildings of government offices are giving feast to the accidents

सरकारी कार्यालयों के जर्जर भवन दे रहे हादसों को दावत

Thu, 23 Sep 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated buildings of government offices are giving feast to the accidents
18 : अमेठी : तहसील परिसर स्थित जर्जर भवन। -संवाद - फोटो : AMETHI
अमेठी। अरसा पूर्व बने जर्जर सरकारी कार्यालयों के भवन किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। आए दिन उक्त भवनों का मलबा गिरने से लोग चोटिल होते रहते हैं। बावजूद इसके प्रशासनिक अफसर सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कई दशक पूर्व बने सरकारी कार्यालयों भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। इनमें से कुछ सरकारी भवन तो निष्प्रयोज्य घोषित हो चुके हैं। बावजूद इसके जर्जर भवनों को ध्वस्त नहीं किये जाने की वजह से कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है। जिसके चलते आए दिन जर्जर हो चुके भवन का प्लास्टर व छत आदि आंशिक रूप से गिरता रहता है। शहर स्थित कृषि रक्षा इकाई केंद्र, पशु चिकित्सालय व तहसील परिसर में स्थित कई भवन जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी कर्मचारी इसके नीचे बैठकर काम कर रहे हैं। पिछले कई माह पूर्व तहसील परिसर में प्लास्टर गिरने से दो राजस्व कर्मी घायल हो गए थे। तहसील परिसर में ही संचालित सीओ कार्यालय के सामने छज्जा गिर गया था। संयोग ही था कि उस समय वहां कोई कर्मी व फरियादी मौजूद नहीं था।
कृषि रक्षा केंद्र के जर्जर भवन का प्लास्टर गिरता रहता है। पशु चिकित्सालय के जर्जर भवन में भी कर्मचारी काम करने को मजबूर हैं। तहसील परिसर स्थित जर्जर भवन निष्प्रयोज्य घोषित हो चुका हैं। बावजूद इसके अब तक उसे ध्वस्त नहीं कराया गया।
तहसील में भवन के अभाव में कर्मचारी जर्जर हो चुके भवनों में काम कर रहे हैं। यही नहीं कोतवाली परिसर स्थित आवासीय भवन भी जर्जर हो चुके हैं। पुलिस कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। यही हालात तकरीबन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों का है।

प्रबुद्ध लोगों ने जिला प्रशासन से जर्जर एवं निष्प्रयोज्य घोषित हो चुके भवनों को चिह्नित कर ध्वस्त किए जाने की मांग की है। संबंधित अधिकारियों की ओर से जर्जर हो चुके भवनों के संबंध में उच्चाधिकारियों से कई बार पत्राचार किया जा चुका है। बावजूद इसके हालात जस के तस बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed