फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People in distress due to emergency power cuts; electricity out for 11 hours.

Amethi News: आपातकालीन कटौती से लोग बेहाल, 11 घंटे तक गुल रही बिजली

Fri, 18 Sep 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 18 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
People in distress due to emergency power cuts; electricity out for 11 hours.
 फुरसतगंज में बिजली लाइन की मरम्मत करवाते अवर अभियंता राम अचल गुप्ता। स्रोत- ऊर्जा निगम
अमेठी सिटी। जिले में इमरजेंसी रोस्टिंग से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक आठ से 10 घंटे, जबकि कुछ इलाकों में 11 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक हुई कटौती के कारण गर्मी और उमस में लोगों की नींद प्रभावित रही। पेयजल, सिंचाई, कारोबार और रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन


गौरीगंज वितरण खंड के टिकरिया, थौरी, बहोरखा, पनियार, करपिया, बरनाटीकर, मऊ, मुसाफिरखाना और जामों उपकेंद्र क्षेत्रों में आठ से साढ़े नौ घंटे बिजली नहीं रही। तिलोई खंड में करीब 10 घंटे आपूर्ति बाधित रही। वहीं जगदीशपुर खंड के इन्हौंना, वारिशगंज, शुकुल बाजार, महोना और जगदीशपुर क्षेत्रों में आठ से 11 घंटे तक कटौती हुई।
विज्ञापन


बिजली न आने से पानी की मोटर, पंखे और कूलर बंद रहे। लोगों को मोबाइल चार्ज करने तक में परेशानी हुई। फुरसतगंज उपकेंद्र के पांच फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में भी करीब 11 घंटे कटौती से एक लाख उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कटौती नहीं की जा रही है। बिजली संकट कंट्रोल से लागू इमरजेंसी रोस्टिंग के कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed