{"_id":"6aac3ec777f6b9738c065008","slug":"devotees-bowed-their-heads-in-reverence-at-ganpatis-shrine-amethi-news-c-96-1-ame1008-175946-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: श्रद्धालुओं ने गणपति के दरबार में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: श्रद्धालुओं ने गणपति के दरबार में टेका माथा
Fri, 18 Sep 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर के इंडोरामा इकाई टाउनशिप में स्थापित पंडाल में पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
अमेठी सिटी। जिले में गणेश महोत्सव को लेकर पंडालों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। अमेठी, गौरीगंज, भादर क्षेत्र के रामगंज की गल्ला मंडी, ढेमा और इस्माइलपुर में श्रीगणपति पूजा समिति की ओर से चल रहे उत्सव के चौथे दिन बृहस्पतिवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन हुआ। गणपति बप्पा के जयकारों से रामगंज की गल्ला मंडी भक्तिमय नजर आई। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को पूजा के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
जगदीशपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडोरामा टाउनशिप में चौथे दिन इकाई प्रमुख राजेंद्र सांखे ने पत्नी उषा सांखे के साथ भगवान गणेश को पुष्पमाला अर्पित कर पूजा की। आरती के बाद भोग-प्रसाद चढ़ाया गया। भेल उपनगरीय टाउनशिप के पूजा पंडाल में भी कर्मचारियों और उनके परिजनों ने आरती व पूजा में हिस्सा लिया।
महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भेल उपनगरीय पूजा पंडाल में बच्चों की प्रतियोगिताएं कराई गईं। मुकेश यादव ने बताया कि एक से कक्षा आठ तक के बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जबकि बृहस्पतिवार शाम कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया। परिणाम घोषणा के बाद बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विष्णु सोनी, सूरज सोनी, शिवराज कसौंधन, विनीत जायसवाल, आदित्य पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आरती के बाद बांटा प्रसाद
सिंहपुर। अहोरवा भवानी कस्बे में गणेश पूजा कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद आरती हुई। इसके बाद महिलाओं, युवाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने सामूहिक भजन-कीर्तन किया। लोगों ने दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अमरीश जायसवाल, दिनेश, राहुल पाठक, जयकांत, मनु आदि मौजूद रहे।