फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The body was taken out of the grave and sent for postmortem.

Amethi News: कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Sat, 20 Apr 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 20 Apr 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
The body was taken out of the grave and sent for postmortem.
इन्हौना (अमेठी)। थाना क्षेत्र के गांव बड़नापुर में शुक्रवार को दसवें दिन महिला का शव कब्र से निकाला गया। मृतका की मां ने हत्या का आरोप लाग डीएम से न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम रानीगंज मजरे दौलतपुर, थाना शहीद स्मारक भाले सुलतान निवासी सबीना बानो की शादी पांच माह पहले नवंबर में बड़नापुर गांव में ही हुई थी। नौ अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में सबीना की मौत हो गई। मृतका की मां खातून बानो ने डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। डीएम निशा अनंत के निर्देश पर शुक्रवार को तहसीलदार अभिषेक यादव और थानाध्यक्ष की निगरानी में महिला का शव कब्र से बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed