{"_id":"6ac7e9f357d1cdcafc06439e","slug":"the-bhawalpur-connecting-road-will-definitely-be-built-amethi-news-c-96-1-ame1002-177625-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पक्का बनेगा भावलपुर संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पक्का बनेगा भावलपुर संपर्क मार्ग
Fri, 09 Oct 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
डामरीकरण के लिए प्रस्तावित भावलपुर से बड़े ककरहा तक संपर्क मार्ग। संवाद
अमेठी सिटी। बरसात में कीचड़ और गड्ढों से परेशान होने वाले अमेठी-प्रतापगढ़ सीमा के ग्रामीणों की राह अब आसान होगी। प्राथमिक विद्यालय भावलपुर से बड़े ककरहा तक करीब दो किलोमीटर संपर्क मार्ग का डामरीकरण कराया जाएगा। मार्ग निर्माण पर 1.76 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पक्की सड़क बनने से अमेठी और प्रतापगढ़ के करीब 50 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। दोनों जिलों के कई गांवों के लोगों को बाजार, स्कूल और अस्पताल पहुंचने में सहूलियत होगी।
यह मार्ग दोनों जिलों की सीमा के गांवों को जोड़ता है। अमेठी के चंडेरिया, बनवीरपुर, अम्मरपुर, भावलपुर, नया का पुरवा, बेघौरा, कटरा और मौहरिया समेत कई गांवों के लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं। प्रतापगढ़ के नेवढ़िया, बजऊ का पुरवा, डड़वा, गणेशपुर और बाबू का पुरवा के ग्रामीण भी इस मार्ग पर निर्भर हैं। सड़क बनने से दोनों जिलों के बीच आवागमन आसान होगा।
ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में मार्ग कच्चा बदहाल है। बरसात में कीचड़ और जलभराव से रास्ता और खराब हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का खतरा रहता है। खराब मार्ग के कारण अंतू जाने के लिए करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। सड़क बनने के बाद यह दूरी बचेगी और समय भी कम लगेगा। ग्रामीण संतराम कोरी ने बताया कि पक्की सड़क बनने से एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं को गांव तक पहुंचने में सुविधा होगी। आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल ले जाने में समय बचेगा। लाल बहादुर वर्मा, रामकरन वर्मा, विजय तिवारी और रामभवन सिंह ने भी मार्ग निर्माण को जरूरी बताया।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग निर्माण को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही अवर अभियंता की निगरानी में निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। मानकों के अनुसार समय से डामरीकरण का काम पूरा कराया जाएगा। मार्ग बनने के बाद सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।