{"_id":"6ac7ecf185571d8c0f080be5","slug":"ravikant-tops-shot-put-devesh-leads-in-long-jump-amethi-news-c-96-1-ame1008-177608-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गोला फेंक में रविकांत व लंबी कूद में देवेश अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गोला फेंक में रविकांत व लंबी कूद में देवेश अव्वल
Fri, 09 Oct 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल में आयोजित प्रतियोगिता में लंबी कूद में शामिल खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल
अमेठी सिटी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की 16वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बाजारशुकुल में चल रही है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन 400 मीटर दौड़ और गोला फेंक स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गोला फेंक में सीनियर वर्ग में रविकांत और लंबी कूद में देवेश ने बाजी मारी।
400 मीटर दौड़ बालक सीनियर वर्ग में एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना के अनूप कुमार प्रथम स्थान पर रहे। इसी विद्यालय के हर्षित पाल ने द्वितीय और इंटर कॉलेज कालिकन के पवन वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में आरवीएस इंटर कॉलेज तिलोई के अजमेन अहमद प्रथम, एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना के प्रिंस कनौजिया द्वितीय और केसीआरसी इंटर कॉलेज शुकुल बाजार के दीपक मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे।
सब जूनियर वर्ग में बीएनएस इंटर कॉलेज थौरी के सुभाष प्रथम, सोनिया गांधी इंटर कॉलेज के निखिल कनौजिया द्वितीय और आरबीएस इंटर कॉलेज तिलोई के नीरज यादव तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
बालिका सीनियर वर्ग में आसलदेव इंटर कॉलेज पीपरपुर की महिमा प्रथम, एसपीएन इंटर कॉलेज तिलोई की किरन कुमारी द्वितीय और बीएनएस इंटर कॉलेज थौरी की अलसबा तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में बहादुर इंटर कॉलेज तिलोई की कोमल हर्ष प्रथम, विद्या कलश हाईस्कूल तिलोई की आयुषी द्वितीय और जनता इंटर कॉलेज रामगंज की अंकिता यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
सब जूनियर में जनता इंटर कॉलेज रामगंज की सुहानी पाल प्रथम, राज इंटर कॉलेज किटीयांवा की आर्या निषाद द्वितीय और एसपीएन इंटर कॉलेज तिलोई की शशि सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। बालक सीनियर वर्ग में एमजेएस इंटर कॉलेज गौरीगंज के रविकांत यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। सत्य साईं इंटर कॉलेज तिलोई के अनुराग उपाध्याय द्वितीय और जनता इंटर कॉलेज रामगंज के कुंदन मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में राजकीय हाईस्कूल सरमें के अखंड सिंह प्रथम, इंटर कॉलेज कालिकन के आदित्य द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका सब जूनियर वर्ग में दीक्षा कनौजिया प्रथम, आसमीन द्वितीय और महिमा तृतीय स्थान पर रहीं।