फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Temperatures cross 41, heat makes life difficult

Amethi News: पारा 41 के पार, तपिश से जीना मुहाल

Wed, 23 Apr 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 23 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Temperatures cross 41, heat makes life difficult
 चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए मुंह पर कपड़ा बांध कर जाती महिलाएं ।-स्रोत : संवाद
अमेठी सिटी। अप्रैल में ही गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पांच दिन पहले आए आंधी पानी के बाद तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम पारा 41.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। सुबह नौ बजे से ही धूप की तपिश के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार होने लगा। दोपहर होते-होते ऐसा लगने लगा कि मानों आसमान से आग बरस रही हो। धूप की तपिश व गर्म हवाओं के थपेड़ो ने इंसानों से लेकर पशु पक्षियों तक को परेशान कर दिया।
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.0 और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज हुआ। आर्द्रता 79 प्रतिशत से घटकर 41 प्रतिशत के बीच रही और हवाएं 3.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। पूर्वानुमान जताया गया है कि आगामी 24 घंटे आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश नहीं होगी। औसत तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन



मंगलवार को गर्मी के सितम के कारण सड़क पर निकलने वाले लोग छांव और पानी की तलाश में दिखे। टोपी, गमछा और छाता लेकर ही लोग बाहर निकले लेकिन राहत नहीं मिली। उमस भरी गर्मी के कारण पंखा व कूलर की हवा भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा पा रही थी। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहर में स्कूलों से छुट्टी के बाद घर लौटने के दौरान बच्चों व उनके अभिभावकों को उठाना पड़ी। खेती किसानी से जुड़े लोगों को भी तेज धूप के दौरान काम करने में काफी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अघोषित बिजली कटौती बनी मुसीबत
शरीर झुलसाने वाली गर्मी के बीच अमेठी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में दिनभर रही बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की परेशानी दो गुना बढ़ा दी। गर्मी के साथ बिजली की मांग बढ़ते ही कटौती भी बढ़ गई है। गौरीगंज कस्बे में प्रतिदिन पांच से छह घंटे की बिजली कटौती हो रही है जबकि ग्रामीण क्षेत्र में हाल और भी खराब है। इन्वर्टर चार्ज नहीं हो पा रहे, जिससे घरों और दुकानों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बिजली विभाग के जिम्मेदारों का दावा है कि बिजली आपूर्ति रोस्टर के अनुसार की जा रही है, मगर हकीकत इसके उलट है।



बीमारी से बचने के लिए बरतें सावधानी
फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि बढ़ती गर्मी में बीमारी से बचने के लिए सावधानी बरतने की विशेष जरूरत है। इसके लिए तेज धूप में ज्यादा समय तक रहने से बचें, बाहर निकलने से पहले पानी पीकर निकलें और समय-समय पर नींबू पानी लेते रहें। धूप से लौटने के तुरंत पानी न पीएं। तैलीय व मसालेदार भोजन से भी पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed