{"_id":"66e0acad8c856c97370edd56","slug":"take-precautions-to-prevent-seasonal-diseases-amethi-news-c-96-1-ame1002-125338-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मौसमी बीमारी से बचाव के लिए बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मौसमी बीमारी से बचाव के लिए बरतें सावधानी
Wed, 11 Sep 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते सीएमओ
अमेठी सिटी। सीएमओ ने मंगलवार को अरोग्य मंदिर हिम्मतगढ़ का निरीक्षण किया। गांव का भ्रमण कर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए नवजात शिशु के स्वास्थ्य की जांच की। सीएमओ ने आरोग्य मंदिर में दवाओं की उपलब्धता, उपचारित मरीजों की जानकारी के साथ टीकाकरण सहित अन्य जानकारी ली। इस दौरान टेलीमेडिसिन विधि से मरीजों के उपचार की जानकारी ली। टेलीमेडिसिन विधि से उपचार प्राप्त करने वाले मरीजों की संख्या कम मिलने पर सीएचओ प्रीति पाल को प्रचार-प्रसार कर मरीजों का हरसंभव अस्पताल से रोग विशेषज्ञ से संपर्क कर उपचार करवाने को कहा। सीएमओ गृह आधारित नवजात देखभाल (एचबीएनसी) कार्यक्रम के तहत मोहम्मद इम्तियाज के घर पहुंचे।
नौ दिन पूर्व जन्मे बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रसूता को नवजात के देखभाल की जानकारी। गांव का भ्रमण कर लोगों को मौसमी बीमारी के लक्षण जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अस्पताल पहुंच उपचार कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
नौ दिन पूर्व जन्मे बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रसूता को नवजात के देखभाल की जानकारी। गांव का भ्रमण कर लोगों को मौसमी बीमारी के लक्षण जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अस्पताल पहुंच उपचार कराने की सलाह दी।
विज्ञापन