फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Suraj kund mela from tommorow

प्राचीन सूरज कुंड धाम पर लगेगा विशाल मेला

Mon, 07 Nov 2022 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Suraj kund mela from tommorow
जायस : सूरजकुंड के पास मेले के लिए साफ-सफाई करते लोग। -संवाद - फोटो : AMETHI
जायस (अमेठी) कार्तिक पूर्णिमा (इस बार मंगलवार को पड़ रही है) के दिन बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के सूरज कुंड धाम पर अरसा पूर्व से विशाल मेले का आयोजन होता है। इस दिन यहां पर बड़ी संख्या में आने वाले लोग अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी करते हैं। इस मेले में आने वाले दुकानदार कई लाख रुपये का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मवई आलमपुर में सूरज कुंड धाम पर प्राचीन काल से हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन विशाल मेले का आयोजन होता आ रहा है। मेले को लेकर क्षेत्रीय लोगों में उत्साह है। मवई आलमपुर ग्राम पंचायत की ओर से मेला परिसर की साफ सफाई कराई जा रही है तो पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मेला परिसर में सीसीटीवी लगाने के साथ ड्रोन कैमरे से निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

मेले के बारे में क्षेत्रीय लोगों की मान्यता है कि त्रेता युग में भगवान श्रीराम अपने अनुज लक्ष्मण एवं पत्नी सीता के साथ वनवास के समय यहां कुछ समय के लिए रुके तो पवित्र सूरजकुंड सरोवर के जल का प्रयोग किया था। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बच्चों का मुंडन संस्कार कराने व सूरज कुंड में स्नान करने के साथ मेले का आनंद लेते हैं। लेकिन मेले व कुंड का विकास अब तक नहीं हो पाया है। यहां का कुंड बदहाल है। मेले में श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोग कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस मेले में जुटते और आनंद उठाते हैं। इस मेले में सबसे अधिक बिक्री गन्ना की होती है। कई जिलों के व्यापारी ट्रकों और ट्रैक्टरों में गन्ना बेचने आते हैं। लोगों के अुनसार लगभग 30 लाख रुपये का व्यापार सिर्फ गन्ना दुकानदारों का होगा। इलाके के बाबू व रामसीजवन ने बताया कि उन्हें सही-सही तो नहीं पता कि मेला कितना प्राचीन है। लेकिन किवदंती है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां गंगा यहां आई थीं। तभी से यह धाम सूरज कुंड के नाम से जाना जाने लगा।

ग्राम प्रधान रामसेवक वर्मा ने बताया कि मेले में साफ सफाई व्यवस्था कराई जा रही है। सभी दुकानदारों को सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए मेले में कोई अव्यवस्था नहीं हो इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने प्राचीन सूरज कुंड धाम में लोगों की आस्था को देखते हुए पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed