{"_id":"6836063c4b53de333e0d078b","slug":"summer-special-trains-are-late-in-summer-passengers-are-upset-amethi-news-c-96-1-ame1002-141354-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गर्मी में समर स्पेशल ट्रेनें लेट, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गर्मी में समर स्पेशल ट्रेनें लेट, यात्री परेशान
Wed, 28 May 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 28 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी में यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से चलाई जा रहीं समर स्पेशल ट्रेनें खुद यात्रियों की परेशानी का कारण बन गई हैं। मंगलवार को लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर समर स्पेशल ट्रेनों के घंटों विलंब से संचालन के चलते यात्रियों को प्लेटफार्म पर उमस भरी गर्मी में लंबा इंतजार करना पड़ा।
वाराणसी से दिल्ली जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन मंगलवार को अपने निर्धारित समय से करीब नौ घंटे देरी से चली। इसी तरह वाराणसी-जम्मूतवी समर स्पेशल चार घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, दिल्ली से चलकर वाराणसी जाने वाली डाउन समर स्पेशल ट्रेन सात घंटे की देरी से आई। इसके अलावा नियमित ट्रेनों पर भी असर पड़ा।
गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे, योगनगरी एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, अप व डाउन जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, अर्चना एक्सप्रेस व नीलांचल एक्सप्रेस करीब एक-एक घंटे की देरी से चलीं। जनसाधारण एक्सप्रेस भी तीन घंटे देरी से गौरीगंज स्टेशन पहुंची। प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे यात्री शिवनाथ प्रसाद, रेखा सिंह और सूरज कुमार ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों के साथ तेज गर्मी में घंटों इंतजार करना मुश्किल हो गया। पंखों और पानी की व्यवस्था होने के बावजूद भीड़ और उमस ने हाल बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से ट्रेनों का संचालन विलंब से हुआ। यात्रियों को समय-समय पर सूचित किया जा रहा है। वेटिंग हॉल में पंखा, पीने के पानी और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।